विश्वास की नींव

पारदर्शिता एवं दस्तावेज़

मणिद्वीप अध्यात्म परिवार के सेवा-कार्य चार पंजीकृत लोक-न्यासों के माध्यम से संचालित होते हैं। इनके पंजीकरण दस्तावेज़, वित्तीय प्रतिवेदन और छात्रवृत्ति प्रमाण-पत्र यहाँ सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हैं।

आर्थिक सहयोग का प्रबंधन

प्रत्येक ट्रस्ट को मिलने वाला आर्थिक सहयोग बैंकों में सावधि जमा (एफ.डी.) के रूप में सुरक्षित रखा जाता है, और उस पर प्राप्त ब्याज की सम्पूर्ण राशि छात्रवृत्ति एवं सेवा-कार्यों में वितरित की जाती है। टेलीफोन, डाक, स्टेशनरी और आवागमन जैसे प्रशासनिक व्यय ट्रस्ट के सदस्य व्यक्तिगत रूप से वहन करते हैं। सभी ट्रस्ट आयकर अधिनियम की धारा 12A एवं (लागू होने पर) 80G के अंतर्गत पंजीकृत हैं; दान 80G के अंतर्गत कर-छूट योग्य है।

स्वामी विवेकानन्द स्टूडेन्ट्स वेलफेयर चैरिटेबल ट्रस्ट

स्थापना 1996 परिचय पढ़ें

वित्तीय प्रतिवेदन

1996–97 से — सभी 27 वार्षिक प्रतिवेदन

छात्रवृत्ति प्रमाण-पत्र

विद्यालयों से आभार-पत्र

जिन विद्यालयों में छात्राएँ पढ़ती हैं, उनके शिक्षकों द्वारा छात्रवृत्ति प्राप्ति की पुष्टि में भेजे गए पत्र।

कोई प्रश्न या और जानकारी?

किसी दस्तावेज़, अनुदान की उपयोगिता या सेवा-कार्य के विषय में जानकारी के लिए मणिद्वीप से सम्पर्क करें। ये दस्तावेज़ समय-समय पर अद्यतन किए जाते हैं।